Report by : Rekha Mishra
Published at :
Republic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटल Republic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मनोज मिश्र || मेरठ

Republic Day in Meerut: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतर्कता बरतते हुए शनिवार को एलआईयू और आईबी की टीम ने शहर के होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई होटलों में खामियां मिलने पर अफसरों ने होटल संचालकों को कड़ी फटकार लगाई।

एलआईयू और आईबी की टीम ने बेगमपुल और दिल्ली रोड स्थित कई होटलों में आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान नवीन होटल, ग्रीन होटल, रंजीत होटल, लाभ महल होटल, करनैल होटल, मयूर होटल और अन्य कई होटलों में ठहरे मुसाफिरों से पूछताछ की गई।

Republic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटलRepublic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटल

इसी के साथ उनकी आईडी आदि चेक की गई। मयूर होटल के रजिस्टरों में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने होटल के स्टाफ को आड़े हाथ लिया। इसी के साथ होटल के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। पुलिस की कार्यवाही के चलते होटल में ठहरे मुसाफिरों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु हाथ नहीं लगी है।

Republic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटल
image description
Republic Day in Meerut: एलआईयू, आईबी ने खंगाले शहर के होटल
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›