• ई-रेडियो इंडिया TV
  • मेरठ
  • Rohila Kshatriya Vikash Parishad ने राजा रणवीर सिंह की जयंती मनाई

    sddefault 5 jpg

    Rohila Kshatriya Vikash Parishad मेरठ ने महाराजा रणवीर सिंह की 818वीं जयंती धूमधाम से मनाई इस दौरान रामबाग कॉलोनी के किड्स गार्डन प्ले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सभी क्षत्रिय बंधुओं ने महाराजा रणवीर सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।

    इस दौरान Rohila Kshatriya Vikash Parishad के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दहेज प्रथा उन्मूलन, मद्य निषेध के अलावा समाज में व्याप्त दर्जनों बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दयाराम जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव नवल किशोर रोहिला एवं अध्यक्ष युवराज किशोर रोहिला ने समाज को एकता में पिरोने के लिए मौजूद सभी बंधुओं से आग्रह किया।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज रोहिला, जिला मंत्री संजीव रोहिला, नगर अध्यक्ष अवधेश रोहिला, नगर मंत्री बबीत रोहिला, रामसिंह रोहिला, विनय, मनीष, निखिल, वीरेंद्र शरण रोहिला मौजूद रहे।

    https://www.youtube.com/watch?v=F-6nH2cyOPs
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins