Report by : Neha Singh
Published at :
युद्ध में न रूस जीता, न यूक्रेन हारा
विज्ञापन
विज्ञापन

कीव, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद छिड़ा युद्ध सोमवार को छठे महीने में प्रवेश कर गया। इस दौरान न रूस जीत पाया और न यूक्रेन हार पाया है। रशियन सेना ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। उसके कई शहर श्मशान बन गए हैं। रूस की सेना ने अब सतह से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है।

इस बीच यूक्रेनी बलों ने कहा कि उन्होंने रूसी सेना के 50 गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिए हैं। यह कार्रवाई अमेरिका से मिले हिमारस रॉकेट प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए की गई। अमेरिका ने जून में यूक्रेन को ये हथियार दिए थे। राष्ट्रीय टीवी पर यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है अमेरिका से आए उच्च गतिशीलता वाले आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम ने बेहतर प्रदर्शन किया और रूस को बचाव का मौका नहीं दिया।

फिलहाल रूस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रेजनिकोव ने कहा है कि यूक्रेन की तोपों ने कई पुलों पर सटीक हमले किए। इधर, यूक्रेन ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें रूसी एंटी-एयर डिफेंस एस-300 की बैटरी नष्ट करने का दावा किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›