Report by : Nisha Pal
Published at :
ई रेडियो इंडिया
सलमान खान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई…. हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग हो गई थी। 19 अप्रैल को मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में 23 हजार टिकटे बुक हो गई थी। और सोमवार से बुधवार तक करीब 85 हजार से 1 लाख तक की टिकटाें की बुकिंग हुई, जिससे इस मूवी ने रिलीज होने से पहले ही 2 कराेड़ तक की कमाई कर ली थी।
हालांकि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी जान की एडवांस बुकिंग को लेकर फैंस का क्रेज़ ज्यादा नही दिखा। आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ सलमान खान 4 साल बाद पर्दे वापसी कर रहे हैं, जिन्हे देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है।

