• मनोरंजन
  • सपना चौधरी ने सचिन को बताया झिंगुर सा लड़का

    सपना चौधरी ने सचिन को बताया झिंगुर सा लड़का

    हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने लटको- झटकों से फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। अब हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में सपना चौधरी पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन के प्यार का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी सचिन को ‘झींगुर- सा लड़का’ बता रही हैं।

    वीडियो में सपना चौधरी पर्पल कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पीछे एक लड़का और लड़की रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने पीछे बैठे कपल को देखकर कह रही हैं, “सचिन, क्या है सचिन में, लंबू-सा सचिन है, मु्ंह में से बोलना बा पे आबे ना, बोलता वो है ना।

    झींगुर- सा लड़का, उससे प्यार। खुद को 5वीं पास बता रही है।” सपना चौधरी के इस फनी वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सचिन पाकिस्तान का दामाद है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पड़ोसी कम और सचिन की एक्स ज्यादा लगती है वो आंटी।”

    https://www.instagram.com/itssapnachoudhary/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d8b779d6-a207-4eb2-a8a2-e743071ae4aa
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins