सपा नेता तसव्वर अली ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

WhatsApp Image 2026 09 02 at 6.03.50 PM
e radio india meerut

सुप्रीमो ने कराया वरिष्ठ नेताओं से परिचय

सहारनपुर दौरे पर सपा प्रमुख का स्वागत

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को सहारनपुर दौरे के दौरान मेरठ जिले की राजनीति का खास असर देखने को मिला।इस दौरान सहारनपुर के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तसव्वर अली ने सपा प्रमुख से विशेष मुलाकात की। ​मुलाकात के दौरान सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने खासी गर्मजोशी दिखाई और तसव्वर अली को अपने पास खड़ा कर वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय परिचय कराया। सपा प्रमुख द्वारा दिए गए इस विशेष सम्मान से साथ में मौजूद अध्यक्ष समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।​मुलाकात के बाद तसव्वर अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह भेंट बेहद सुखद, सकारात्मक और ऊर्जावान रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। ​इस दौरान अखिलेश यादव ने सहारनपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्र सेन और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर बैठकों में हिस्सा लिया और जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर सांसद इकरा हसन, विधायक आशु मलिक, डॉ अल्तमश राव सहित पश्चिमी यूपी के कई दिग्गज सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।