• देश
  • भाजपा के पत्ते खुलने के इंतजार में सपा

    छह सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कुंदरकी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कुंदरकी उपचुनाव में साइकिल पर काैन सवार होगा, यह भाजपा की रणनीति तय करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के पत्ते खुलने के बाद ही सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। फिलहाल कुंदरकी उपचुनाव में सपा से टिकट के लिए दावेदारों की संख्या 25 से अधिक हैं।

    जियाउर्रहमान बर्क के विधायक से सांसद बनने पर कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में हाथ आजमाने के लिए भाजपा और सपा से टिकट की दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। भाजपा में दावेदारों की संख्या 20 से अधिक है तो सपा में 25 के पार पहुंच गई है। बसपा पहले की उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को सपा ने उपचुनाव की छह सीटों पर अपने उम्मीदारों की घोषणा कर दी। हालांकि इसमें कुंदरकी विधानसभा शामिल नहीं है।

    वहीं सपा की पहली सूची में कुंदरकी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न होने के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। राजनीतिक गलियारोें में चर्चा है कि सपा की नजर भाजपा की रणनीति पर है। कुंदरकी में भाजपा स्वार उपचुनाव फार्मूले पर अमल करेगी या फिर खुद ही हाथ आजमाएगी। इस खुलासे के बाद सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min