Report by : News Desk
Published at :
Jokes: जब पति-पत्नी के बीच हुई डिजिटल लड़ाई… हंस हंस के हो जाओगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes: हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और चेहरा चमकता रहता है। हर किसी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हसाने का सिलसिला…

एक लड़की नई नई इंग्लिश सीख रही थी…
लड़की- जानू plz apple my new number…
लड़का- confused… क्या…?
लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है…!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि मेरा नया नंबर ‘सेब’ कर लो…
लड़का बेहोश…


एक बहुत ही काला आदमी दुकान पे गया,
वो इतना काला था कि कोयला भी शरमा जाए
आदमी- भैया गोरा होने की क्रीम है क्या?
दुकानदार- नहीं है
आदमी- अच्छा! तो जूता पॉलिश ही दे दो.
कम से कम चेहरे पे चमक तो बनी रहेगी


टीचर ने क्लास में पूछा, डेट और तारीख में क्या अंतर है?
पप्पू ने कहा, सर डेट पर लड़कियों के साथ जाते हैं
और तारीख पर वकील के साथ जाते हैं।


पिंकी- डॉक्टर साहब मुझे अजीब सी बीमारी लग गयी है
डॉक्टर- कौन सी?
पिंकी- जब मैं किसी से बात करती हूं
तो वो मुझे दिखाई नहीं देता
डॉक्टर- ओह्ह ऐसा कब-कब होता है?
पिंकी- जब किसी से फोन पे बात करती हूँ तब
(डॉक्टर अब तक बेहोश है)


पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस
पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए…?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में
कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो
सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए…!
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।


Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›