Report by : e Radio India
Published at :
मेरठ। थाना रेलवे रोड़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और एक पुरूष है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हीरालाल उर्फ पप्पी पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम कैरानी थाना फूलबाग जिला अलवर राजस्थान, लक्ष्मी पत्नी हीरालाल उर्फ पप्पी निवासी ग्राम कैरानी थाना फूलबाग जिला अलवर राजस्थान और ममता पत्नी राकेश निवासी मौहम्मदपुर थाना बहरोड जिला अलवर राजस्थान है। तीनों को सिवाया टोल से पहले दौराला से आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।

