Report by : e Radio India
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जिले में बिना मानकों के संचालित हो रहे स्वीमिंग पूलों के खिलाफ आज यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी की अगुवाई में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानकों के विरुद्ध चलने वाले प्रत्येक स्वीमिंग पूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

भाजपा युवा मोर्चा नेता अंकित चौधरी ने कहा कि गर्मियों के दिन हैं। ऐसे में शहर के स्वीमिंग पूल में भीड़ बढ़ रही है। हालत यह है कि शहर में 200 से ज्यादा स्वीमिंग पूल हैं, जो बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। यही नहीं, मानक विहीन ये स्वीमिंग पूल मोटी फीस भी वसूल रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा नेता ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत और बिना किसी जांच के स्वीमिंग पूल संचालको को एनओसी दी जा रही है। अधिकारियों के मिलीभगत के द्वारा इन सभी स्विमिंगपूलो को चलाया जा रहा है और आम आदमी के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।शहर में अवैध रूप से बने स्वीमिंग पूल में न तो मानक पूरे हैं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›