Report by : e Radio India
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में दुकान के बाहर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक की हत्या हुई है या फिर अधिक गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस युवक की षिनाख्त के प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोहता रोड पर कई दुकानें बनी हुई है। इन्हीं में से एक दुकान के बाहर इलाके के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लिया और उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार जिस युवक का शव मिला है उसकी उम्र करीब 35-40 साल की लग रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›