Report by : Neha Singh
Published at :
स्वालंबन समावेशित दिवाली मेला में विद्यार्थियों का दिखा जोश स्वालंबन समावेशित दिवाली मेला में विद्यार्थियों का दिखा जोश
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता बागपत

दिनांक 17 अक्तूबर 2025 को चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन, बड़ौत एवं एसबीएम स्पेशल स्कूल, बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में “स्वालंबन समावेशित दिवाली मेला 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में दिव्यांग छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. प्रीति लता राजपूत, संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय विभाग मेरठ रहीं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है कि वह दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम श्री अमर चंद वर्मा ने फ़ीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वालंबन समावेशित दिवाली मेला में विद्यार्थियों का दिखा जोश

इस अवसर पर दिव्यांग छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन शामिल रहे। साथ ही, छात्रों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

ज़िला दिव्यांगजन एवं सामाजिक न्याय अधिकारी श्री राहुल वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ओमपाल सिंह दांगी (खाप चौधरी) ने की। कार्यक्रम में निदेशक डा. संजीव आर्य, अजीत कुमार, मोनिका राठी, अंकित रूहेला, राहुल सिंह, मनोज जोशिया, राजकुमार तोमर, सागर कुमार, परनीता पाँवर, मोनिका तोमर, तानिया राणा, अँशु तोमर, रेखा शर्मा, आशु तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों में स्वालंबन की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›