• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • सुभारती में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल

    WhatsApp Image 2026 04 07 at 4.22.44 PM

    मेरठ।

    स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस क्रम में आदर्श प्राथमिक विद्यालय, गोविंदपुरी, मोदीनगर में दंत परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया, जहां बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क दंत जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल (SDC&H) में ओपीडी मरीजों के लिए “स्वास्थ्य के लिए साथ आएं, विज्ञान के साथ खड़े रहें” विषय पर एक प्रभावशाली स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. संचित प्रधान ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वास्थ्य केवल बीमारी का अभाव नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण कुशलता की अवस्था है। हमें प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और जागरूकता फैलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” प्रो.(डॉ.) राहुल बंसल अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे की “हर व्यक्ति को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना उसका अधिकार है। एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि स्वास्थ्य सेवाएं सभी तक समान रूप से पहुंचें।”वहीं सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य एवं डीन डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने मौखिक एवं सामान्य स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर की शुरुआत स्वस्थ मुंह से होती है। दांतों और मसूड़ों की नियमित देखभाल न केवल मौखिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।”

    इस अवसर पर छात्रों ने प्लेकार्ड के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए तथा जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. विनीता निखिल, डॉ. प्रदीप राघव, डॉ. विवेक राणा, डॉ. नागार्जु, डॉ. रोमा गोस्वामी, डॉ. मयूर कौशिक, डॉ. संचित प्रधान, डॉ. मोहनीश मुच्छल, डॉ. सुपूर्णा पंडित एवं डॉ. राहुल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि समाज को विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins