दिल्ली में तीन दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2026 09 07 at 10.36.25 AM
e radio india meerut
  • देशभर के सिक्का संग्राहकों ने प्रदर्शनी में की भागीदारी
  • मेरठ न्यूमिस्मैटिक समिति के सदस्यों ने दर्ज कराई उपस्थिति

दुर्लभ सिक्कों के संग्रह ने बढ़ाया आकर्षण

नई दिल्ली। पंजाबी बाग, दिल्ली में तीन दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। “पैसा भी बिकता है” के संयोजक विजय भसीन और उनकी टीम के तत्वावधान में 4, 5 और 6 सितंबर को आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों से आए सिक्का संग्राहकों ने भाग लिया।

प्रदर्शनी में सिक्कों और मुद्रा संग्रह में रुचि रखने वाले लोगों की विशेष मौजूदगी रही। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कॉइन कलेक्टर्स ने अपने संग्रह और मुद्रा शास्त्र से जुड़ी जानकारियों का आदान-प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 10.36.26 AM

मेरठ न्यूमिस्मैटिक समिति की टीम ने भी प्रदर्शनी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुद्रा शास्त्री प्रोफेसर डॉ. प्रवीण की टीम से अमित शर्मा, नवल किशोर रुहेला, इंद्रजीत, विनोद कुमार और जूनियर कलेक्टर दर्श महेश्वरी कार्यक्रम में शामिल हुए।

तीन दिनों तक चली प्रदर्शनी ने सिक्का संग्रह और मुद्रा शास्त्र में रुचि रखने वाले लोगों को एक मंच प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों के संग्राहकों को एक-दूसरे के संग्रह को देखने और सिक्कों से जुड़ी ऐतिहासिक एवं संग्रहणीय जानकारियां साझा करने का अवसर मिला।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 10.36.25 AM 1