टीचर्स डे के अवसर पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026 09 07 at 10.39.00 AM
e radio india meerut

सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी नेचर का भवन में किया टीचर्स डे प्रोग्राम

मेरठ। सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी की ओर से दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रोफेसरों, लेक्चरर्स एवं शिक्षकों को बेस्ट टीचर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के निदेशक जुनैद फारूकी ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं उनका उत्साहवर्धन करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद रहे, प्रिंसिपल फेज ए आम डिग्री कॉलेज फजलुर रहमान अभय शर्मा प्रिंसिपल एन ए एस इंटर कॉलेज सीसीएस यूनिवर्सिटी से मितेंद्र कुमार गुप्ता। आशिक अली एंकर, सुशील कुमार, शरद चौहान, संजीव , अधिवक्ता मेहताब आलम, संगीतकार एजाज हुसैन, वीरेंद्र, गौरव, इरफान, सलाहुद्दीन, तरुण भूषण, विकास कुमार, गौरव कुमार शर्मा, पंकज, शिव कुमार, सुनील कुमार शर्मा, आशिक अली, जगेश गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला प्रतिभागियों में शीबा खान, कुसुम लता, मनु राठी, चांदनी सैफी, नरगिस, सोनम लता, क्षमा, नेहा राजपूत, गीता सचदेवा, हेमलता एवं संतोष कुमारी शामिल रहीं।

सोसायटी की कार्यकारिणी में सरदार मंजीत सिंह (संरक्षक), मंसूर-उल-इस्लाम (संरक्षक), शहजाद उस्मान (सचिव), नवाबुद्दीन एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), जैद-उर-रहमान (उपाध्यक्ष), विलायत मंसूरी (उप सचिव), इदरीस ए.सी., अब्दुल मालिक खान, नदीम भारती, अंजरा खान, हामिद अंसारी एवं मो. आरिफ (सदस्य) शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करते हुए संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है।