Report by : editor
Published at :
सूदखोर से परेशान होकर युवक ने खाया जहर पहुंचा एसएसपी कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी कार्यालय पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक जहर खाकर क्षेत्र में रहने वाले सूदखोर से परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया युवक जहर खाकर एसएसपी कार्यालय के अंदर पहुंचा जहां युवक की मुलाकात एसपी क्राइम रामअर्ज से हुई एसपी क्राइम से सराय काज़ी निवासी देवेंद्र सैनी ने बताया कि मैंने कुछ समय पहले क्षेत्र के रहने वाले युवक से 1 लाख़ रुपए 5% ब्याज पर लिए थे।

1 लाख़ रुपए की एवज में पीड़ित ने सूदखोर को ढाई लाख रुपए अदा कर चुका है। लेकिन सूदखोर अभी भी युवक को लगातार परेशान कर रहा है। युवक ने बताया कि घर में रहने वाली महिलाओं को बच्चों को सभी को सूदखोर गालियों से नवाजता है। और आज तो आरोपी ने पीड़ित के घर पर अपना ताला लगा दिया।

युवक ने बताया कि मैं लगातार सूदखोर को पैसे अदा कर रहा था। लेकिन देश में लगे लॉकडाउन से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। जिसके कारण अब पैसे नहीं दिए जा रहे। आज परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया युवक जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहां उसने अधिकारियों को अपनी आपबीती बताई।

अधिकारियों ने देवेंद्र सैनी पुत्र टेकचंद निवासी सराय काजी थाना क्षेत्र मेडिकल को आश्वासन देकर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›