Report by : editor
Published at : Updated at :
Sultanpur: समाचार संकलन में बाधक बनने वालों पर होगा हल्ला बोल
विज्ञापन
विज्ञापन

Sultanpur: समाचार संकलन में बाधक बनने वालों पर होगा हल्ला बोल

सुल्तानपुर । जनपद के प्रेस क्लब में अवध पत्रकार एशोसिएशन द्वारा बुलाई गई बैठक में पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमें, खबर संकलन के दौरान अनावश्यक रूप से बनाए जा रहे दबाव का मुद्दा जोरों शोर पर छाया रहा जिसको लेकर पत्रकारों में साफतौर पर आक्रोश देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने पत्रकार उत्पीड़न पर दो ट्रूक कहते हुए कहाकि अब दमन बर्दाश्त नहीं उत्पीड़न हुआ तो कलमकारों की लड़ाई आरपार की लड़ी जाएगी।

वहीं बैठक को वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहाकि कि समय रहते खबरनवीसों को समुचित जानकारी नहीं उपलब्ध कराने के चलते तमाम प्रकार की अड़चनों का सामना करना पड़ता है और खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी करते हुए दबाव बनाया जाता है जो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संगठित होकर कलम की ताकत को अलग कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही।
इस मौके पर संरक्षक शैलेंद्र शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव, राजदेव शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, आशिफ बेग, आलोक श्रीवास्तव, इम्तियाज रिज़वी, इन्द्रमणि उपाध्याय,जितेन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, प्रदीप सिंह, योगेश यादव,राजबहादुर यादव,दीपांकुश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, फरीद अहमद, सुरेश दूबे, सुभाष पाठक, जावेद, विपिन, विजय पाण्डेय, अनुराग द्विवेदी समेत ब्लॉक तहसील के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे ।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›