• सुल्तानपुर
  • Sultanpur Kudwar News: रंजिश में चली गोली

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
    • सुल्तानपुर || ई-रेडियो इंडिया

    Sultanpur Kudwar News: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र में शुक्रवार को ईद की मुबारकबाद के दौरान चुनाव को लेकर हुयी छींटाकशी से चिढ़ कर एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम मीरापुर में आज सुबह ईद की नमाज संपन्न होने के बाद ईदी मिलने के लिए जीते हुए प्रधान मुख्लेसीन मोटरसाइकिल से सलमान नामक व्यक्ति के घर गए थे।

    वापसी में इस पंचायत चुनाव में प्रधान पद से चुनाव हारे हुए कबीर खान के घर से गुजर रहे थे, जहां उन्होंने जानबूझकर मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर कुछ तेज किया। घर के सामने ज्यादा आवाज को सुनकर कबीर खान ने आपत्ति व्यक्त की। इसी बात को लेकर दोनों आमादा झगड़ा हो गए। देखते ही देखते जीते हुए प्रधान के पक्ष के काफी लोग इकट्ठे हो गए।

    आपस में दोनों पक्षों में लड़ाई तथा फायरिंग हुई। फायरिंग में कबीर खां (35) को सीने के ऊपर गोली लगी हैं। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। जहाँ ईलाज चल रहा है।

    झगड़े में शामिल प्रधान मुख्लेसीन उसके सहयोगी इस्लाम तथा अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। इस घटना में अभी तक तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही अग्रेतर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins