Report by : News Desk
Published at :
sultanpur e radio india
विज्ञापन
विज्ञापन

Sultanpur News: नागपंचमी पर्व पर धर्मदासपुर लोहरामऊ में प्रदेश स्तरीय बालक-बालिकाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में वीरेंद्र व अमित और बालिका वर्ग में कीर्ति अव्वल रहीं। आयोजक मंडल की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम भुआल और लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कई जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में प्रतापगढ़ से आए वीरेंद्र सरोज ने 22.8 फीट छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सोम धुरिया 21.11 फीट छलांग लगाकर दूसरे और राघवेंद्र ने 21.8 फीट कूदकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 16 वर्षीय बालक वर्ग में प्रतापगढ़ से आए अमित निषाद ने प्रथम, धनूपुर के आदेश मिश्र द्वितीय व करौदीकलां के धीरज यादव ने तीसरा स्थान हासिला किया। वहीं बालिका वर्ग में भगवानपुर की कीर्ति मौर्या को प्रथम, आकांक्षा मौर्या को दूसरा और मधु को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

इसके अलावा 10 वर्षीय बालक वर्ग में आदित्य वर्मा ने 14.4 फीट छलांग लगाकर प्रथम, दिव्यांशु पाल ने 11.10 फीट छलांग लगाकर द्वितीय व राज यादव ने 11 फीट छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक सुभाष चंद्र तिवारी (एडवोकेट) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›