Report by : Rekha Mishra
Published at :
Sunil Bharala BJP बोले, फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी शामिल हों पत्रकार Sunil Bharala BJP बोले, फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी शामिल हों पत्रकार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
  • विशेष भत्ते के रूप में 25% अतिरिक्त भुगतान का आदेश पारित करने की मांग

Sunil Bharala BJP: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने पल्लवपुरम स्थित कैंप कार्यालय से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर कहा है कि उत्तर प्रदेश के पत्रकारों तथा उनके परिवारों के 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के वैक्सीनेशन के लिए अलग से सेंटर बनाये जाने के निर्णय से इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के पत्रकारों में बेहद खुशी है।

जिसकी वह भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं। साथ ही सुनील भराला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। पत्रकार स्वयं भी कोरोना संक्रमित होकर अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

अब तक अनेक पत्रकारों की दुखद मृत्यु के समाचार भी प्राप्त हो चुके हैं। पत्रकार बंधुओं के इस साहस पूर्ण कार्य को देखते हुए मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, पंजाब आदि राज्यों में उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्यमंत्री सुनील भराला ने पत्र में लिखा है कि आप की जनहितकारी नीतियों में प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास है। पत्रकार बंधु भी आपकी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं।

आपसे अनुरोध है कि इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया जाए तथा सरकारी विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर की भांति उन्हें भी विशेष भत्ते के रूप में 25% अतिरिक्त भुगतान का आदेश पारित किया जाए।

इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त पत्रकार, फ्रीलांस पत्रकारिता से जुड़े कैमरा मैन आदि को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा तथा उनकी मृत्यु आकस्मिकता की स्थिति में 25 लाख रुपये उनके परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भुगतान किया जाए। आपके इस आशय का निर्णय लिए जाने की स्थिति में उत्तर प्रदेश के पत्रकार बंधु आपके बहुत बहुत आभारी होंगे। यह एक व्यापक जनहित का विषय सिद्ध होगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›