Report by : Pratima Shukla
Published at :
अतिक्रमण को लेकर व्यापारी संगठन ने जताई नाराजगी अतिक्रमण को लेकर व्यापारी संगठन ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर। नगरपालिका प्रशासन के कस्बे में कुछ दिनों पूर्व हटाए गए अतिक्रमण को लेकर अपने वायदों पर कायम नहीं रहने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों में अभियान बंद हो जाने के बाद सड़क पर खड़ी-ठेले वालों ई रिक्शा द्वारा अतिक्रमण कर लेने से रोष है।

व्यापारियों ने कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार वर्मा से मिलकर  पुन:अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई शुरू कराने की मांग की।व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रभारी  के नेतृत्व,मे एडवोकेट अजयवीर चोधरी,नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी,मुकल गुप्ता,व सभासद असलम मलिक आदि ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी।जिससे बाजारों मे अतिक्रमण कम हो गया था। लेकिन अभियान महज एक दिन ही चलकर ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद अभियान रोकने के कारण का प्रशासन कोई जबाव नहीं दे रहा है।

जिसके चलते बाजार में पुन: ठेले वालों व ई रिक्शा चालकों ने अतिक्रमण कर लिया। इससे केवल व्यापारियों बल्कि आमजन को मानसिक दबाव के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बड़े छोटे वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि अभियान के बाद मार्ग पर पुन:ठेले वालों एवं फड़ वालों ने कब्जा कर लिया है। जब ठेले हटाने के लिए बोलते है तो ठेलेवाले झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।

व्यापारियों ने थाना प्रभारी रवीन्द्र वर्मा से वार्ता की।उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण को लेकर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पालिका जाब्ता भी मांगेगी तो मुहैया करवाया जाएगा।ओर जल्द ही अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने की बात कही।बैठक मे व्यापारी गढ़ व नगर सभासद गढ़ मोजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›