Report by : editor
Published at : Updated at :
साइट पर कार्य कर रहे युवक की गिरकर मौत, घर में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ई-रेडियो इंडिया || मेरठ

अगर किसी के घर का इकलौता चिराग इस दुनिया से विदा हो जाए तो उसके ऊपर क्या गुजरेगी यह तो वही बताएगा जिसके यह घटना हो। आपको बता दें कि मेरठ निवासी एक युवक केरल में कार्य करता था कार्य करने के दौरान ही 19 जून को साइट से गिरने पर मौत हो गई।

रोहिल पुत्र अकबर अली निवासी समर गार्डेन कालोनी, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की मौत केरला के एर्नाकुलम कोच्चि में हो गई। बताया जा रहा है कि युवक घर पर इकलौता था और परिवार में अब कोई अन्य बचा नहीं है। युवक की पत्नी प्रेग्नेंट है और घर की हालात भी बहुत अच्छी नहीं है।

मृतक को केरल से मेरठ उसका बहनोई नौशाद लेकर आया और उसका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाजों के तहत समर गार्डेन कालोनी मेरठ में किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›