Report by : News Desk
Published at : Updated at :
मीडिया पर एक ही पार्टी का कब्जा हो गया है: नीतीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे, जहां वे वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है..छोड़िए न।

सीएम नीतीश ने कहा कि दो महीने के भीतर पूरे राज्य में चार करोड़ से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम तो जल्दी चाहते हैं कि 97 प्रतिशत पौधारोपण हो जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आबादी से हिसाब से पौधारोपण भी होना चाहिए। पहले कहीं पेड़ दिखता था और अब सब जगह दिखता है। अभी और ज्यादा काम हो इसके लिए लगे हुए हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।

इस दौरान जब मीडिया ने महागठबंधन में मचे घमासान पर सीएम से सवाल किया तो वे सवाल से कन्नी काट गए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है। छोड़िए न। इसके बाद सीएम विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›