• धर्म
  • 23 अक्टूबर तक इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की

    download 1

    नई दिल्ली, 12 जुलाई से शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। शनि इस अवस्था में 23 अक्टूबर तक रहेंगे। मकर राशि में शनि 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इसके बाद वह फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनि के मकर राशि में होने से कुछ राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है।

    वृषभ- शनि आपकी राशि के नौवे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपकी कुंडली में दो महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। शनि की वक्री अवस्था में आपको नौकरी में सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे।

    31 अगस्त तक इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगी अच्छी खबर

    धनु- धनु राशि के चतुर्थ भाव में शनि का वक्री होना परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों का खराब कर सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी व व्यापार में अपार सफलता हासिल होगी।

    मीन- मीन राशि के 11वें भाव में वक्री शनि गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आपको आर्थिक रुप से सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins