• मेरठ
  • दो तेंदुओं का किया रेस्क्यू, दहशत में आए लोग

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    मेरठ। शहर में तेंदुआ देखा गया है। वहीं, तेंदुआ होने की सूचना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि कसेरूखेड़ा में शनिवार को एक मकान की छत पर तेंदुआ देखा गया है। वहीं, जैसे ही तेंदुआ होने की सूचना फैली तो लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंची। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है। टीम ने बिछाया हुआ और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया गया है।
    तेंदुए को देखकर क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए हैं। क्षेत्र के विजय शर्मा ने सबसे पहले तेंदुए को मस्जिद वाली गली में खन्ना के घर के पास देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लालकुर्ती पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेंदुआ क्षेत्र के रहने वाले समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे मंकु (8) और वीरा (10) कमरे में बंद है। कमरे के बाहर ही बरामदे में तेंदुआ है। घर को चारों ओर से जाल डालकर बंद किया गया है। जाल डालने के दौरान तेंदुए ने क्षेत्र के अंगद नाम के युवक को पंजा मारकर घायल भी कर दिया है। तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min