Report by : Nisha Pal
Published at :
ई रेडियो इंडिया
दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने बीते दिन आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पामेला 15 दिनों तक अस्पताल में निमोनिया की समस्या से जूझ रही थीं। पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार के बाद दुख में डूबे परिवारवालों को सांत्वना देने के लिए सितारे उनके जुहू स्थित चोपड़ा आवास पहुंचे। वहीं पामेला के अंतिम दर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उदय चोपड़ा हंसते नजर आ रहे हैं इसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे और उन्होने एक्टर को आड़े हाथों लिया
आपको बता दें कि एक्टर उदय चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में मोहब्बतें फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और लोगों के दिलो में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन आज की ये वीडियो देखकर उदय चोपड़ा बुरी तरह से ट्रोल हो गये।

