Report by : News Desk
Published at :
वक्फ बोर्ड के निदेशक का जोरदार स्वागत
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- संवाददाता, ई रेडियो इंडिया
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद का आगमन हुआ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी ने गुलाम मोहम्मद को राजकीय इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर अवगत कराया और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक ने इंटर कॉलेज का निरीक्षण भी किया और जरूरी हिदायतें अधिकारियों को दी।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान फिरोज चांद, हाजी तुफैल, शमी राणा, नासिर सैफी, अनस सिद्दीकी शादाब अल्वी, दिलशाद अहमद, शादाब शाह, इरशाद अंसारी मौजूद रहे।

