पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार

WhatsApp Image 2026 09 10 at 11.21.30 AM
e radio india meerut
  • पति और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
  • पांच लाख रुपये मांगने और हत्या की धमकी का दावा

मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र की भूसा मंडी निवासी महिला ने अपने पति और उसके साथियों पर प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता गीता तेवतिया पत्नी दीपक तेवतिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है और वर्तमान में सबा कुरैशी नाम की महिला तथा बाबू नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रहा है। महिला का दावा है कि पति और उसके साथी मिलकर उसे घर और संपत्ति छोड़ने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों की ओर से स्थानीय लोगों को उसके खिलाफ भड़काने और उसकी रेकी करवाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में उसकी हत्या भी कराई जा सकती है।