Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
World Water Day in MIET: पानी बचाने को The Growing People छूड़ी मुहिम World Water Day in MIET: पानी बचाने को The Growing People छूड़ी मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन

World Water Day in MIET: विश्व जल दिवस महोत्सव के रूप में The Growing People NGO ने MIET ग्रुप ऑफ़ इन्स्टिट्यूशन में जल संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि RSS के प्रचारक कृपाशंकर एवं विशेष अतिथि के रूप भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने सम्बोधित किया।

RSS के प्रचारक कृपाशंकर ने कहा कि जल को बचाने का जो अभियान The Growing People NGO ने अदिती चंद्रा की अगुआई में शुरू किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने जल को बचाने के लिए The Growing People NGO का साथ देने को कहा।

लोगों ने जल है तो जीवन है का नारा देकर जल को बचाने का संकल्प लिया। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि अपनी रोज़ कि दिनचर्या में जल को बचाना होगा। देश के प्रधानमंत्री का संदेश घर-घर में पहुँचाना है। देश को आगे सुरक्षित रखना है तो जल के महत्व को समझना ज़रूरी है।

कार्याक्रम में The Growing People NGO के दर्जनों सदस्यों सहित MIET के पदाधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›