• देश
  • Wrestler Strike: धरने पर बैठे पहलवानो से मिलने पहुंची मेनका गांधी

    Menka Gandhi jpg

    ई रेडियो इंडिया

    अपने चार दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची और वहां धरने पर बैठी महिला पहलवानो का समर्थन किया…. उन्होने धरने पर बैठी पहलवानों के लिए भगवान से न्याय मांगा है। सांसद मेनका गांधी से जब धरने पर बैठी महिला पहलवानों के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे तुले शब्दों में जवाब दिया।

    उन्होंने धरने पर बैठी महिला पहलवानों के लिए बस इतना ही कहा कि यह अफसोस की बात है कि हमारे देख के पहलवानो को इस तरह से न्याय की जंग लड़नी पड़ रही है। भगवान करें उन्हें न्याय मिले। उल्लेखनीय है कि पहलवानों ने भाजपा के ही सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins