Report by : Nisha Pal
Published at :
जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मतदान को लेकर जारी किये जरूरी निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार शाम छह बजे प्रचार बंद होते ही मतदान को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने वाहनों से मतदान केंद्र तक जा सकते हैं। लेकिन मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित रहेगा। उनोने कहा कि मतदेय स्थल पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी… घूंघट वाली व पर्दानशीन महिलाओं को अपनी पहचान मतदान पार्टी में शामिल महिला कर्मी अथवा सरकारी महिला कर्मचारी व महिला पुलिस कांस्टेबल से करानी होगी।

आपको बता दें कि 11 मई को प्रत्येक जिलों में मतदान होना है और इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही है…. हर बूथ पर हाई-सिक्योरिटी अलर्ट रहेगी। सभी को मतदान के नियमों को मानना होगा… जो भी इन नियमों का उल्लंघन करता दिखाई देगा या नियमों के खिलाफ जायेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है वह किसी भी दशा में मतदान नहीं कर सकेगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›