Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी बटालियन बरेली ने लोगों को किया जागरूक
  • जितेंद्र कुमार शर्मा, ई-रेेडियो इंडिया

बिजनौर। बरेली एनसीसी मुख्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बिजनौर मुख्यालय पर किया गया। यह संदेश पहुंचाने के लिए की योग से ही सारी बीमारियों का निवारण हो सकता है और इस महामारी में योग ही संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रख सकता है जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

एनसीसी द्वारा इसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए बरेली मंडल के अर्न्तगत आने वाली एनसीसी बटालियन मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर,  धामपुर आदि सभी ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लहया। 

समूह ब्रिगेडियर कमांडर वेंकटेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनौर एनसीसी प्रशासन अधिकारी ले० कर्नल अचल कुमार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार बल करन सिंह, सीनियर असिस्टेंट शफीक अहमद, संतोष कुमार, हवलदार मुकेश चंद्र, हवलदार रोहित राय ने प्रतिभाग किया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›