Report by : eradioIndia.com
Published at :
- संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
सुल्तानपुर। करौदी कला थानाक्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर के रहने वाले राज नारायण पांडे उर्फ नन्हकऊ पांडे पुत्र यदुनाथ पाँडे की लाश रविवार सुबह गोमती नदी के इमिलिया घाट पर पुल के नीचे मिली। मामले के प्रकाश में आते ही हड़कम्प मच गया।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कादीपुर सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस की जाँच के बाद वास्तविकता का पता चलेगा।
“घटना में मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है। दोषी बख्से नहीं जायेंगे।” -सुरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी कादीपुर
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com


