Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या: एसडीएम सोहावल हुये सख्त औचक निरीक्षण में सात दुकानें सील, हजारों रुपये वसूला जुर्माना
दुकानों का औचक निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी सोहावत विजय मिश्र व पुलिस टीम।

एसडीएम सोहावल विजय मिश्र ने लॉक-डाउन से पहले बरती कड़ाई

  • श्रीकान्त मिश्र, ई-रेडियो इंडिया

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण लाकडाउन को देखते हुये सुचित्तागंज बाजार में उप-जिलाधिकारी सोहावल विजय कुमार मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों का चालान किया, तो वहीं सात दुकानों को सील भी किया।

एपेडेमिक एक्ट के तहत 177 लोगों पर कार्रवाई की गई। 25250 रुपये अर्थदंड लगाया गया।
औचक निरीक्षण में उप-जिलाधिकारी सोहावल के साथ रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।उप-जिलाधिकारी सोहावल के औचक निरीक्षण में सोहावल बाजार में दुकानों पर सामाजिक दूरी का उलंघन करने वाले दुकानदारों पर गाज गिरी। किसी के यहां दर्जनों लोगों की भीड़ दिखी,तो किसी के यहां मास्क नहीं, किसी के यहां सेनिटाइजर की डिबिया ही नदारत दिखी,खामियों को देखते हुये सोहावल बाजार के दुकानदारों पर हजारों रुपये का चालान एवं दुकानों को सील किया गया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›