Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
केडीएफ ऑन लाइन डांस प्रतियोगिता के नतीजे घोषित
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। लॉक डाउन में जहां बच्चे स्कूलों से ऑन लाइन पढ़ाई कर रहे हैं वहीं उनके मनोरंजन का जिम्मा केडी फाउंडेशन ने उठाया है। पर्यावरण संरक्षक और सामाजिक संस्था कांति देवी(केडी) फाउंडेशन द्वारा हाल ही में ऑन लाइन डांस प्रतियोगिता और ऑन लाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसके नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। केडीएफ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना और डांस व ड्राइंग प्रतियोगिता की संयोजक कृतिका रस्तोगी ने नतीजे घोषित किए। 

सबसे पहले डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बृजमोहन ब्लाइंड स्कूल की छात्रा रिदा जेहरा (ब्लाइंड स्टूडेंट) रहीं। वहीं डीपीएस की छात्रा वेदात्री भारद्वाज द्वितीय स्थान पर और द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल की 5वीं की छात्रा काव्या रस्तोगी डांस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं।

एडवोकेट हिना व कृतिका ने बताया कि ड्राइंग प्रतियोगिता में कुल 4 खंड थे। जिसमें प्रथम खण्ड में जीटीबी स्कूल के कक्षा 3 के छात्र अनन्त जैन प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे खण्ड में शिवालिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा सारा मंजूर प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर दो बच्चों का चयन किया गया है। 

डीआरएस पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 के छात्र अन्नमय वर्मा और मोनार्च पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के छात्र उत्कर्ष रस्तोगी रहे हैं। तीसरे स्थान पर जीटीबी स्कूल के कक्षा 5 के छात्र शौर्य जैन रहे। खण्ड-3 से प्रथम स्थान पर एमपीजीएज़ की कक्षा 8 की छात्रा कशिश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

वहीं दूसरे स्थान पर मोनार्च पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र निमिष रस्तोगी दूसरे स्थान पर रहे। खण्ड-4 में केएल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्र खुशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर यूरेका पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्र दिव्या रही। तीसरे स्थान पर शिवालिक गुरुकुल के 10वीं के छात्र उदय प्रकाश रस्तोगी रहे। नतीजे घोषित होने के बाद अध्यक्ष एडवोकेट हिना ने बताया कि 3 दिन के लॉक डाउन के बाद सभी को केडीएफ अवार्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›