Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
एनवायरमेंट क्लब ने ऑनलाइन मनाया “अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस” 2020
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने शिवम साइकिल स्टोर के साथ मिलकर ‘अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस’ मनाया और #सेल्फीविदसाइकिल अभियान चलाया। जिसमें क्लब ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर जनसामान्य से यह आग्रह किया कि जो लोग साइकिल चलाते हैं बच्चे, बड़े या बुजुर्ग वे अपने नाम, शहर का नाम और अपनी आयु के साथ हमें भेज दें। क्लब के पास कई तस्वीरें आई और उन सभी तस्वीरों को क्लब के सोशल मीडिया से व्यक्तियों के नाम आदि के साथ प्रकाशित किया गया।

एनवायरमेंट क्लब ने ऑनलाइन मनाया “अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस” 2020
क्लब के अध्यक्ष/ संस्थापक – सावन कनौजिया ने बताया कि साइकिल चलाने से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन में कमी और वायु प्रदूषक में भी बहुत कमी आती है। साइकिल ध्वनि प्रदूषण को कम करती है और हमारे पर्यावरण के अनुकूल साधन भी है। शिवम साइकिल स्टोर के हेड और पर्यावरणविद – शिवम बत्रा ने कहा कि लोगों से सेल्फी या फोटो मंगवाने का एक ही उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल चलाने को लेकर प्रेरित हो और दूसरों को भी साइकिल चलाने को लेकर प्रोत्साहित करें। 

स्टूडोप्रकृति ने भी एनवायरमेंट क्लब के साथ मिलकर “सेल्फी विद साइकल” अभियान में हिस्सा लिया और उनके सदस्यों ने भी क्लब को सेल्फी भेजी और साथ ही इस हैशटैग साथ उसे अपने सोशल मीडिया से भी पोस्ट की। 

एनवायरमेंट क्लब को वैभव शर्मा, शौर्य कन्नौजिया, शील वर्धन गुप्त, विशु सैनी, ईशान जैन, आरजे हुसैन, डिंपी तेवतिया, स्तुति पाराशर, प्रिया सैनी, हिमांशु राजपूत, छारवी रस्तोगी, अक्षत‌, हर्ष वर्धन, सात्विक शर्मा आदि से तस्वीरें प्राप्त हुईं। तुलिका, फलित, इशांक बंसल, अमन, का सहयोग प्राप्त हुआ।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›