Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर के बढ़े दाम तो इस तरह से विरोध करने लगे लोग
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। रसोईं गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सरदार परविंदर सिंह ईशु ने विरोध प्रदर्शन करते हुये सरकार से बढ़ी कीमतों को तुरन्त वापस लेने की मांग की है।

ईशु ने थापर नगर स्तिथ कार्यालय पर गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुये बताया कि आम आदमी पर मंहगाई का बोझ डालने वाली सरकार लॉकडाउन के दौरान भी जनता को नहीं बख्श रही है।

आपको बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया है और ये कीमत एक जून से लागू हो गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सरदार परविंदर सिंह ईशु, जयकरन भूटानी, आमिर आबिद ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›