Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
‘एनवायरमेंट क्लब’ ने घोषित किए “क्रिएटिव ऑनलाइन कंपटीशन 2020” के परिणाम
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। ‘एनवायरमेंट क्लब’ के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरठ की सभी राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों में और स्कूलों में आयोजित कराए गए “क्रिएटिव ऑनलाइन कंपटीशन 2020” के परिणाम घोषित किए गए। कंपटीशन की इंचार्ज आशी जैन ने बताया कि प्रतियोगिता 4 श्रेणी में कराई गई थी – 1.पोस्टर, 2. स्वरचित कविता, 3. नारा लेखन, 4. निबंध लेखन और बताया कि मेरठ के स्कूलों में अन्य स्कूलों के साथ साथ मुख्य रूप से वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड़ स्कूल और नोबल पब्लिक स्कूल, गढ़ रोड के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। 

जिसमें स्कूलों में पोस्टर श्रेणी में प्रथम सृष्टि सहानियास (वर्धमान एकेडमी), द्वितीय अमोल अग्रवाल (ट्रांसलम एकेडमी), तृतीय स्थान आयुष्मान सिंह (नोबल स्कूल) ने पाया। स्कूल स्वरचित कविता लेखन में प्रथम स्थान रिमझिम सिंह (नोबल स्कूल), द्वितीय धनाक्षी दीक्षित (नोबल स्कूल), तृतीय ज्योति (बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड) ने पाया। स्कूल नारा लेखन में प्रथम तनीषा पाल (नोबल स्कूल), द्वितीय युग शर्मा (नोबल स्कूल), तृतीय स्थान खुशी सिंह (वर्धमान एकेडमी) ने पाया और स्कूल के निबंध श्रेणी में प्रथम अंजली (वर्धमान एकेडमी), द्वितीय ईशा सिंह (नोबल स्कूल) और तृतीय स्थान स्नेहा अग्रवाल (ट्रांसलम एकेडमी) ने पाया।

मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों में पोस्टर श्रेणी में प्रथम स्थान अक्षिता (शालिग्राम कॉलेज, रासना), द्वितीय विशाखा पुंडीर (मेरठ कॉलेज), तृतीय स्थान वैशाली नंगोलवाल (मेरठ कॉलेज) ने पाया। स्वरचित कविता लेखन में प्रथम स्थान आकांक्षा यादव (आरजी पी जी कॉलेज), द्वितीय स्वाति सहारन (शालिग्राम कॉलेज, रासना), तृतीय आयुषी पाल (एम आई टी कॉलेज) ने पाया।

नारा लेखन में प्रथम शिवानी शर्मा (आरजी पी जी कॉलेज), द्वितीय शैन (सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज, सरधना), तृतीय स्थान मेघा रावत (आरजी पी जी कॉलेज) ने पाया और निबंध श्रेणी में प्रथम स्थान मेघा रस्तोगी (एएस पीजी कॉलेज, मवाना) द्वितीय वंशिका (मेरठ कॉलेज), तृतीय सोनम (आरजी पीजी कॉलेज) ने पाया।

आशी ने बताया कि चारों श्रेणियों के अलग-अलग विषय रहे जैसे जैव विविधता संरक्षण, जल बचाओ, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते वैश्विक तापमान से कैसे निपटें ? आदि सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और स्कूल व राष्ट्रीय सेवा योजना के कुल 500 प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन ‘गूगल फॉर्म’ के द्वारा क्लब को प्राप्त हुए।

क्लब संस्थापक/ अध्यक्ष- सावन कन्नौजिया ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं एवं सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद एवं आगे भी इसी प्रकार प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। नोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने, वर्धमान एकेडमी के प्रधानाचार्य जी.पी सिन्हा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला नोडल अधिकारी पंकज शर्मा जी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और एनवायरमेंट क्लब का धन्यवाद किया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›