Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
Environment Club’s member is worrying about Co2 Emission in Environment
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर एनवायरमेंट क्लब की ओर से गूगल मीट ऐप पर ऑनलाइन वेबीनार आयोजित की गई, जिसका विषय रहा कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन रहा। मुख्य वक्ताओं के रूप में क्लब के संस्थापक- सावन कनौजिया, क्लब की कोर सदस्या श्रीमती पायल शर्मा और क्लब की मोदीनगर टीम के समन्वयक श्री विशाल राजपूत जी मौजूद रहें।

वक्ताओं ने वेबीनार से जुड़े सभी प्रतिभागियों से यह आग्रह किया कि हमें ‘कार्बन उत्सर्जन’ से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे और अपने स्तर से शुरुआत करनी होगी, और कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने का एक ही उपाय है कि हम मनुष्य प्रकृति के अनुसार चलें, प्रकृति से छेड़छाड़ करना हमेशा ही संकट का कारण बना है।

 गाजियाबाद, मोदीनगर के कॉलेज मुल्तानीमल मोदी से डॉक्टर योगेंद्रप्रसाद सक्सेना जी जुड़े जिन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को उनके बचपन से ही पर्यावरण के संरक्षण करने और प्रकृति संवर्धन में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

प्रतिभागियों में मौजूद वंशिका बत्रा, सृष्टि त्यागी, मनन शर्मा और वैभव शर्मा ने भी अपने संक्षिप्त विचार प्रस्तुत करें। इस मौके पर क्लब क्लब ने यह संदेश दिया कि हमें अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।  वेबीनार सफल बनाने में प्रतीक शर्मा, विशाल राजपूत, पायल शर्मा, तनिष्का ग्रोवर, सावन कनौजिया, गोविंद शर्मा, आशी जैन आदि का मुख्य सहयोग रहा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›