Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
कनोहर लाल महाविद्यालय में संगीत विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला 7 से 13 जून तक

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ के संगीत तबला विभाग द्वारा सप्त दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है यह कार्यशाला 7 जून से 13 जून तक प्रतिदिन सायं 4:30 पर होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ किरण प्रदीप के मार्गदर्शन से हो रहा है, कार्यक्रम का संयोजन डॉ वेणु वनिता करेंगी।

प्रख्यात संगीत गुरू देंगे व्याख्यान, इस प्रकार होगा प्रसारण

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों के विश्वविद्यालयों से संगीत गुरु एवं प्रवक्ता अपने प्रदर्शनात्मक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर स्वतंत्र शर्मा भी इसमें अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी।

  1. प्रथम दिवस 7 जून से पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रतिष्ठित संगीतज्ञा प्रोफेसर पंकज माला शर्मा जी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से प्रोफ़ेसर के शशि कुमार उद्घाटन सत्र में अपना संगीत परंपरा पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
  2. द्वितीय दिवस संगीत चिकित्सा और संगीत के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के बारे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गायन विभागाध्यक्षा प्रोफेसर संगीता पंडित जी एवं सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से प्रोफेसर (डॉ ) राहुल बंसल जी बताएंगे।
  3. तृतीय दिवस में आगरा से तबला वादन में प्रोफेसर नीलू शर्मा एवं नासिक से प्रोफेसर अविराज तायडे जी संगीत गायन एवं वादन में अभ्यास के बारे में बताएंगे।
  4. कोलकाता से डॉ अमित वर्मा संगीत शिक्षा पर अपने विचार रखेंगे ।
  5. पंचम दिवस में प्रयागराज से स्पिक मैके की प्रांतीय समन्वयक तथा व्यंजना आर्ट एन्ड कल्चरल सोसाइटी की सचिव डॉ मधुरानी शुक्ला एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से कत्थक नृत्य की प्रोफेसर विधि नागर संगीत और सौंदर्य पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी ।
  6. छठे दिवस में तबला वादन एवं संगीत गायन की शैलीगत बहुरूपता विषय पर प्रयागराज से डॉक्टर रेनू जौहरी जी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से डॉक्टर के अंबरीश चंचल जी शिरकत करेंगे।
  7. सप्तम दिवस में केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची से डॉ जया शाही संगीत में ध्वनि तकनीक पर एवं आर्य महिला पी जी कॉलेज वाराणसी से डॉ रुचि मिश्रा संचार माध्यमों द्वारा कला का विस्तार पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी।

प्रस्तुत कार्यशाला में भारतीय शास्त्रीय संगीत में समाहित सभी प्रमुख तत्वों पर प्रदर्शनात्मक व्याख्यानों द्वारा जानकारी दी जाएगी। कोविड-19 के इस संक्रमण काल में जब देश की ज्यादातर व्यवस्थाएं लगभग ठप सी हो गई है, ऐसे में पठन-पाठन भी लगभग बंद है । विद्यार्थी और शिक्षक एक दूसरे से बहुत दूर है। 

कनोहर लाल महाविद्यालय में संगीत विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला 7 से 13 जून तक
विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय आदि सभी तरह की शैक्षणिक संस्थाएं , सरकारी आदेश एवं निर्देश के अनुसार बंद है। इस समय में विद्यार्थियों,शोधार्थियों तक चिंतकों एवं शिक्षकों के विचार एवं अनुभव प्रेषित करने के लिए यह ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन संकल्पित है। इस कार्यक्रम के तकनीकी पक्ष को महाविद्यालय के दीपक राठी जी (आईटी विभाग) संपादित करेंगे। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी होगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›