E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

एसपी ग्रामीण ने विभिन्न क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य चौराहों किया निरीक्षण

modinagar
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो

गाज़ियाबाद। COVID-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन में भी जनपद के अपराध की रोकथाम हेतु एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने विभिन्न थानाक्षेत्रों, बाजारों और मुख्य चौराहों पर लॉकडाउन का पूर्णतः पालन कराने के लिए निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम की दृष्टि से सघन चेकिंग भी की जा रही हैं। जबकि, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

ज्ञात है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जनपद में बाजार और यातायात बंद रहेंगे। जिसको मद्देनज़र रखते एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने स्वयं देहात के विभिन्न मुख्य चौराहों और सड़कों पर उतरकर ग्राउंड जीरो पर रियलिटी चेक की। वहीं, लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, वाहन चालकों, बिना मास्क वाले व्यक्ति व एक मोटरसाइकिल पर सवार एक से अधिक सवारी समेत चौपाइयां वाहन में चालक के अतिरिक्त दो से अधिक सवारीयों और वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। एसएसआरए द्वारा समस्त देहात के क्षेत्राधिकारीयों, थाना प्रभारीयों व अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपराध और अपराधियों की रोकथाम के दृष्टिगत चेकिंग करने हेतु वैधानिक कार्यवाही को लेकर निर्देशित किया गया हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।