• विशेष
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा का कार्यकाल बढ़ा

    diya mirja

    मुंबई। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की सद्भावना दूत अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह अब साल 2022 के अंत तक इस ओहदा संभाले रहेंगी। दीया सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं।

    उनका कहना है कि कार्यकाल का बढ़ना पर्यावरण के लिए बदलती चीजों की दिशा काम करने के लिए एक मौका मिलने जैसा है। उन्होंने कहा, यूएनईपी के तौर पर अपनी सेवा जारी रखने का मौका पाकर मैं आभारी हूं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ मेरा जुड़ाव सीखने की एक असाधारण अवस्था है।

    वह आगे कहती हैं, इसने मेरे उद्देश्य को परिभाषित किया है और मैं उम्मीद करती हूं कि सीखने की मेरी यह प्रक्रिया जारी रहेगी और पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में भी सुधार ला पाऊंगी। जलवायु, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में हमें पहले से भी ज्यादा हर संभव प्रयास करना होगा।

    दीया द्वारा निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुए एशिया और पेसिफिक के लिए यूएनईपी की क्षेत्रीय निदेशक और प्रतिनिधि डेकेन त्सेरिंग ने कहा, साल 2017 से हमारी सद्भावना दूत के रूप में यूएनईपी के प्रति आपका समर्थन मूल्यवान है।

    विश्व पर्यावरण दिवस, प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोकना, सर्कुलर फैशन और यूएनईपी के अन्य अभियानों और पहलों में आपका योगदान अवसरों को बढ़ाने और हमारे प्रभाव के अधिकाधिक विस्तार में मददगार रही है। हमारे इन्हीं प्रयासों में हमें आपके साथ की आगे जरूत है और इस दौरान आप लोगों से उन मूल्यों के बारे में भी संवाद स्थापित करें, जो हमारे काम को निर्देशित करते हैं।
    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins