Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
Badlapur Jaunpur Latest News || सरकार ने पशु पालन व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये बदलापुर के बीस गांवों को गोकुल मिशन के तहत लिया है और अब इन गांवों में पशुओं के पालन की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि इन गांवों में नस्ल सुधार हेतु कृतिम गर्भाधान नि:शुल्क रूप से उपलब्ध होगा।

पशु चिकित्सालय बदलापुर क्षेत्र के दस और घनश्यामपुर के दस गांवों का चयन गोकुल मिशन के तहत किया गया है। पशु चिकित्साधिकारीद्वय डा. डीके बंसल व डा.त्रिलोकी नाथ ने बताया कि सरकार द्वारा पशु पालन व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से इन गांवों को चयनित किया गया है। जहां अच्छे नस्ल के निश्शुल्क सीमेन की व्यवस्था होगी। पशु पालक की फोटो, आधार कार्ड, किस नस्ल की भैंस या गाय पाले हैं, की सूचना एकत्र कर शासन को भेजी जाएगी।

गोकुल मिशन के तहत बदलापुर पशु चिकित्सालय के बलुवा, मुरादपुर कोटिला, ऊदपुर गेल्हवा, पट्टी दयाल, मिरशादपुर, रूपचंद्रपुर, सरोखनपुर, बछुआर, कबेली, सिघावल तथा घनश्यामपुर क्षेत्र के घनश्यामपुर, सरायगुंजा, गौरा, जगतपुर, गोपालापुर, कुशहां प्रथम, पूरा रजवार, कमालपुर, देवरामपुर, बड़ेरी का चयन हुआ है।

Image result for गोकुल मिशन

गोकुल मिशन के तहत बदलापुर जौनपुर के बीस गांवों में नि:शुल्क कृतिम गर्भाधान करायेगी सरकार

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›