Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर उप-जिलाधिकारी व भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से कहासुनी
धरने पर बैंठी भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी व कार्यकर्ता।
  • जितेंद्र कुमार जीतू, बिजनौर

चांदपुर की भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी व उनके पति के साथ तहसील चांदपुर SDM घन्शयाम चंद्र वर्मा ने बदसलूकी कर दी। यह खबर खूब सुखियों में रही और तनातनी के बीच दोनों पक्षें में जमकर बहबाजी हुई।

बताया जा रहा है कि भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला पत्नी देवेंद्र संतोषी सरकारी पारिवारिक रिकार्ड में माता-पिता की जन्मतिथि गलत होने के कारण आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि की अनुसार एक ऐफेडिबिड नौटेरी से प्रमाणित कराकर Class 1 मजिस्ट्रेट (SDM)चाँदपुर के संमुख पर प्रस्तुत किया, जिसके साथ माता-पिता जी के आधार कार्ड, ऐफेडैबिड, सरकारी रिकार्ड की छाया प्रतिलिपि शामिल है।

आरोप लगाते हुये उन्होंने बताया कि, तीन दिन तक तहसील के चक्कर लगवाने के बाद काम ना होने पर 8 जुलाई को SDM तहसील चांदपुर कार्यालय पहुंची तो SDM महोदय की एक महिला क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ सपा सरकार वाली मानसिकता सामने आयी और बदसलुकी करते हुए यहाँ तक कह दिया साईन नही करुगा जिसे जो करना है करे। उसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा तहसील में धरने पर बैठे गई।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›