Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। गोरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत शनिवार की रात 12 बजे आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर चोरसंड गांव स्थित लकी ढाबा पर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। गोलीबारी में 24 वर्षीय शहजाद की मौत हो गई। शहजाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी अनवर अहमद का पुत्र और ढाबा संचालक था। आनन-फानन में ढाबे पर कार्यरत लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ढाबा संचालक को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर अंतर्गत चौखंडी में लकी ढाबा पर कुछ लोग रात को खाना खाने आए थे। वे लोग शराब पी रहे थे जिस पर मैनेजर शहजाद ने मना किया तो वह लोग वापस चले गये। रात 12:15 बजे के आसपास वह लोग पुनः आये और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने ढाबा संचालक को गोली मार दिया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शहजाद को मृत्यु घोषित कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›