Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव: जिस युवा को पप्पू यादव ने गोबर गणेश कहा अब उसी से कर रहे वोट देने की मिन्नतें

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

पटना। बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने युवाओं पर तंज कसा है, उन्होंने युवाओं को गोबर गणेश की उपमा से ‘विभूषित’ कर डाला। हाल ही में बिहार में चुनाव हैं और पार्टियों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है ऐसे में…. नेताओं की जुबान भी सरहदों को पार करने लगी है।

यह बात तब की है जब ई रेडियो इंडिया बिहार में लोकसभा चुनावों की कवरेज कर रहा था…. उस दौरान पप्पू यादव ने इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी।

अब दुबारा चुनाव आया है और पप्पू यादव अपने सुर बदलने में मसगूल हो गये अब उन्हें युवाओं की याद आ रही है वो अपनी पार्टी की जीत होने पर युवाओं के लिये विशेष कार्य करने का राग अलाप रहे हैं…. ई रेडियो के उप संपादक सिकेन शेखर ने पप्पू यादव से सवाल किया तो पप्पू यादव ने तपाक से इन युवाओं और जनता को बिकाउ कह दिया।
जब युवा गोबर गणेश ही है तो पप्पू यादव को अब चुनाव में युवाओं से आस किस मुंह हो लेकर है…. क्या मान लिया जाये कि अन्य नेताओं की तरह पप्पू यादव भी बदजुबान और अवसरवादी हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›