Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से श्रमिकों को ‘परदेश’ से ‘देश’ ले जायेगी पहली विशेष ट्रेन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी से पहली विशेष ट्रेन करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर बृहस्पतिवार को उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश रवाना होगी। ये श्रमिक बंद की वजह से यहां फंसे हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के आश्रय गृहों में रह रहे मध्य प्रदेश के करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर यह ट्रेन उनके गृह राज्य रवाना होगी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए दिल्ली सरकार इन दोनों राज्यों की सरकार से भी बातचीत कर रही है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›