Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
चलेगी सेहत की घंटी, फिटनेस के आधार पर मिलेगी रैंकिंग
शहर के सीबीएसई स्कूलाें में अब सेहत की घंटी बजेगी। स्कूल में रोज एक पीरियड फिजिकल एजुकेशन की होगी। स्पोर्ट्स, डांस, गेम्स और योग एक्टिविटी में स्टूडेंट्स भागीदारी करेंे। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्कूल अपने स्टाफ अाैर स्टूडेंट्स की फिटनेस को परखेंगे। सीबीएसई ने इसके लिए सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार, स्कूलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। स्कूलाें में स्पाेर्ट्स गतिविधियां बढ़ाई गई है। शिक्षकाें काे भी विभिन्न स्पाेर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्कूल के फिटनेस के अाधार पर उन्हें रैंकिंग मिलेगी। रैंकिंग तीन श्रेणियों में थ्री स्टार से फाइव स्टार तक हाेगी। इसके लिए फिट इंडिया स्कूल रेटिंग प्रणाली विकसित की गई है। फिट इंडिया प्रोग्राम में स्कूलाें काे प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुना जाएगा। फिट इंडिया फाइव स्टार रेटिंग वाले स्कूल को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर पीएम सम्मानित करेंगे।

फिट इंडिया स्कूल में ये जरूरी
{ फिजिकल एजुकेशन में कम से कम एक ट्रेंड टीचर{ फिजिकली फिट और एक्टिव टीचर{ स्कूल में कम से कम एक मैदान{ मैदान में दो या उससे अधिक आउटडोर गेम्स होना{ स्कूल में रोजाना एक पीरियड फिजिकल एजुकेशन{ स्टूडेंट्स रोज कम से कम 60 मिनट फिजिकल एक्टिविटीज करेंगे
शुरू कर दिया गया है फिट इंडिया मूवमेंट
इस संबंध में दाउदनगर के विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आनंद प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने ग्रुप के तीनों शाखाओं में फिट इंडिया मूवमेंट लागू कर दिया गया है। रोजाना स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के क्लास चलाए जा रहे हैं। सरकार की यह बेहतर पहल है। बताते चलें कि जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या लगभग 12 से 13 हैं। इन सभी विद्यालयों का इस मूवमेंट कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है।
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल लेंगे भाग
इसमें सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल भाग ले रहे हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को जारी अपने सर्कुलर में कहा है कि फिटनेस और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में आम लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने और जीवनशैली में शामिल करने के लिए स्कूली शिक्षा में फिटनेस को अहम स्थान दिया जा रहा है। इसके तहत अब फिजिकल फिटनेस की पढ़ाई होगी। फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूलाें काे इस अभियान से जुड़ने के लिए फिट इंडिया की वेबसाइट पर अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›