• राजनीति
  • CM Yogi: भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    24 04 2023 up cm yogi adityanath 23393729 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। मंगलवार शाम छह बजे से प्रचार की गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पर पहुंचे। दक्षिण कानपुर क्षेत्र में किदवई नगर के कमर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में जहां पहले कट्टे बनते थे, उपद्रव और दंगे होते थे तो वहीं अब उत्सव मनते हैं और दंगा कर्फ्यू नहीं होता… युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे… लेकिन अब टैबलेट्स हैं।

    कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का भी उद्घाटन होने वाला हैं… रिंग रोड बनने वाली और मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ विकास मिल रहा है।।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins