• देश
  • जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: शाह

    amit saha jpg

    नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। श्री शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा ,“ जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिली है। ” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दस वर्षों में आतंकवादी घटनाएं और असैनिकों की मौतों की संख्या घटी है तथा साथ ही सुरक्षा बलों के मारे जाने की घटनाओं में भी कमी आयी है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min